फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार अरविंद चक्रवर्ती को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
फूलमालाये चढाकर श्रदांजलि देते हुऐ इस्पेक्टर क्राइम - फोटो : HAFIZGANJ
विज्ञापन
हाफिजगंज। चेन्नई में तैनात हाफिजगंज के निवासी 32 वर्षीय हवलदार अरविंद कुमार चक्रवर्ती का पार्थिव शरीर सोमवार को यहां पहुंचा तो उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अरविंद के पांच साल के बेटे अहम ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अरविंद की इन दिनों चेन्नई में तैनाती थी। वहां आठ दिन पहले उन्हें बुखार आने पर मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर हाफिजगंज पहुंचा तो अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा वातावरण ‘अरविंद कुमार अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पिता लालता प्रसाद, पत्नी खुशबू और दो बच्चे ताबूत से लिपटकर बिलखने लगे। सेना की गाड़ी से ही पार्थिव शरीर को कस्बे से होकर श्मशान भूमि ले जाया गया। जहां जाट रेजिमेंट सेंटर के सैनिकों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद पांच साल के बेटे अहम ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें