बिशारतगंज। कस्बे में ओवरहेड टैंक से दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग बेहाल हैं। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग बेहाल हैं।
कस्बे के वार्ड 12 निवासी शमीम अहमद का आरोप है कि टंकियों से नालियों का दूषित पानी आ रहा है। गंदा पानी पीने की वजह से उनके दो बच्चे व पत्नी बीमार हो गईं। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। नगर पंचायत को भी अवगत कराया है।
कस्बावासियों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय है। नया ओवरहेड टैंक बनने के बाद उम्मीद थी कि समस्या से निजात मिलेगी मगर, अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। मामले में नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है, जल निगम के जेई को अवगत करा दिया है। वहीं, जल निगम के जेई पिंटू कुमार का कहना है कि पाइपलाइन ठीक करने के लिए कर्मचारियों को भेज दिया है।