फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुनका में एक सप्ताह से बिजली नहीं आने पर लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जाफरपुर फीडर से दुनका के मोहल्ला पटेल नगर में एक सप्ताह से बिजली न आने से ग्रामीणों का बिजली विभाग पर गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ओवरलोड ट्रक ने बिहारीपुर रोड पर टक्कर मारकर चार खंभे तोड़ दिये थे, जिस कारण कई दिन बिजली नहीं आई थी। लाइन मैन की ओर से केबल ऐसे ही जोड़ दी गई, लेकिन बिजली नहीं पहुंच पाने से मोहल्ला पटेल नगर के लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। लक्ष्मी कान्त यदुवंशी, तेज बहादुर यदुवंशी, भरत शर्मा, सुरेश प्रजापति, धर्मेन्द्र गंगवार आदि ने कहा कि शनिवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें