फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चक महमूद में फिर पनपा आक्रोश, सड़क पर मांस पड़ा देख भड़के लोग, बंद कराईं दुकानें

Fri, 18 Aug 2023 01:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के चक महमूद में फिर आक्रोश फैल गया। शुक्रवार सुबह जब लोग टहलने निकले तो सड़क पर मांस का टुकड़ा पड़ा देख भड़क गए। लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का शांत कराया। 
विज्ञापन
चक महमूद बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति प्रशासन ने फिर निरस्त कर दी है। इससे एक समुदाय के लोगों में काफी रोष है। शुक्रवार सुबह चक महमूद में लोग सोकर उठे तो सड़क पर मांस पड़ा देखकर बिफर पड़े। थोड़ी ही देर में खुली दुकानें भी बंद करवा दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखकर बताया कि कुत्ता किसी पशु का मांस ले आया था, जिसे हटवाकर रोड साफ करा दिया गया। वहीं स्थानीय लोग कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त होने से आक्रोशित दिखे। 

ये भी पढ़ें- बरेली में सीधी कांड जैसा केस: युवक को बंधक बनाकर पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, पीड़ित ने प्रधान पर लगाया आरोप
विज्ञापन

 

सावन में दो बार हो चुका है बवाल 

सावन महीने की शुरुआत से ही जोगी नवादा और चक महमदू मोहल्ले सुर्खियों में बने हुए हैं। सावन के दूसरे सोमवार से पहले 23 जुलाई को जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हो गया था। इस घटना के बाद 30 जुलाई को फिर से हालात बिगड़ गए थे। पुलिस को भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा था। 

विज्ञापन

सावन के दूसरे और तीसरे रविवार को हुईं घटनाओं के मद्देनजर दोनों इलाकों में कड़ी निगरानी बरती जा रही है। इसके चलते जिला प्रशासन ने पिछले रविवार को भी कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी थी। इस बार भी अनुमति नहीं मिली है। इसके पीछे परंपरागत रूट होने का हवाला दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें