बरेली। बीडीए और क्रेडाई के संयुक्त अभियान में बृहस्पतिवार शाम को बीडीए कार्यालय में सचिव दिव्या मित्तल और क्रेडाई यूथ विंग के सदस्यों ने लोगों को पौधा व ट्री-गार्ड वितरित किया। इस मौके बीडीए वीसी ने पौधा व ट्री गार्ड लेने आए लोगों को हरियाली के प्रति उनकी जागरूकता के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं क्रेर्डाई यूथ विंंग के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने बताया कि शहर की हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ संस्था शीघ्र ही जल संरक्षण की दिशा में भी काम शुरू करने जा रही है। इस मौके पर बीडीए के मुख्य अभियंता एपी सिंह, एई वीपी सिंह, अमर सहाय सहित कई लोग मौजूद रहे।