फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल में पांच दिन बाद मरीजों को मिली दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में ओपीडी संचालन के दावों पर दवाओं की कमी भारी पड़ती जा रही है। पिछले करीब पांच दिनों से दवाओं की कमी के चलते लौट रहे मरीजों को मंगलवार से दवाएं मिलने लगी हैं। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने फार्मासिस्ट से दवाएं खत्म होने से पहले ही उसकी सूचना देने के निर्देश दिए हैं। ताकि दवाओं की आपूर्ति सुचारू रहे और मरीजों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

पिछले करीब पांच दिनों से सर्दी, जुकाम, बुखार, दर्द समेत अन्य कई दवाओं की कमी थी। मरीजों को डॉक्टर पर्चे पर दवाएं लिख रहे थे, लेकिन वह काउंटर पर मौजूद नहीं थी। ऐसे में उन्हें मेडिकल स्टोर और जन औषधि केंद्र पर दवाएं खरीदनी पड़ रही थीं। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन नौ सौ से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। इसमें मॉन्टीलोकास्ट, डॉक्सी, पैरासिटामॉल, प्रोविटिक कैप्सूल, कफ सिरप और आई ड्रॉप आदि उपलब्ध नहीं थे। फार्मासिस्ट के मुताबिक 21 अप्रैल को ही दवाओं के लिए पत्र तैयार कर लिया गया था। मगर संबंधित अधिकारी की ओर से अनुमोदित न किए जाने की वजह से दवाएं स्टोर से मंगाई नहीं जा सकीं। मंगलवार सुबह अनुमोदन के बाद दवाएं मंगा ली गई हैं।

कोरोना संक्रमित 11 मरीज हुए स्वस्थ
बरेली। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती जा रही तादाद में मंगलवार को गिरावट दर्ज हुई। करीब आठ सौ सैंपल की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला जबकि पूर्व में संक्रमित रहे 11 लोग स्वस्थ हुए हैं। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक जिले में अब 39 सक्रिय केस हैं। इसमें से 35 लोग होम आइसोलेशन पर और तीन संक्रमित जिले के बाहर हैं। एक व्यक्ति फैसिलिटी आइसोलेशन में है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें