फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिपोर्ट गलत देने पर लैब संचालक से भिड़ा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। लैब संचालकों ने मनमानी रिपोर्ट देना बंद नहीं की है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर मरीज और लैब संचालक में गलत रिपोर्ट देने पर नोकझोंक हो गई। बाद में लैब संचालकों के गलती मानने पर मामला रफा-दफा हुआ। वहीं, दूसरी तरफ इलाके में अधिकारियों के आने की सुगबुगाहट पर लैब संचालक और एक्सरे मशीन वालों ने पूरे दिन शटर डाउन रखे।
विज्ञापन

गुलड़िया गौरी शंकर गांव में बृहस्पतिवार को एक बार फिर लैब संचालक द्वारा मरीज की गलत रिपोर्ट देने पर बवाल हो गया। ग्राम भीमलौर के भजन लाल ने मलेरिया टाइफाइड और प्लेटलेट्स की जांच कराई थी। बताते हैं कि वहीं पर एक लैब संचालक ने भजनलाल को केवल 70 हजार प्लेटलेट्स होना ही बताया। मलेरिया पॉजिटिव बता दिया। मरीज को उस रिपोर्ट पर यकीन नहीं हुआ तो उन्होंने दोबारा जांच कराई। बताते हैं दोनों जांचों में काफी अंतर आया। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें