फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांवड़ मार्ग के पैचवर्क में खानापूरी का पैबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री से लेकर मंडलायुक्त तक ने कांवड़ियों के मार्गों पर पैचवर्क कराने आदेश दिए। इसके बाद आनन-फानन में गड्ढे भरे गए, लेकिन बारिश में जब वाहन गुजरे तो सड़कों पर बजरी बिखर गई। गड्ढाें में पानी भर गया। पैचवर्क के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई। ऐसे में सवाल उठता है कि इन रास्तों से कांवड़िये कैसे गुजरेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बुधवार सुबह बैठक में अधिकारियों को कांवड़ियों के आने-जाने वाले मार्गों की सूची देकर कहा था कि सोमवार से पहले सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएं। लोकनिर्माण विभाग, जल निगम, नगर निगम के अभियंताओं ने सड़कों पर पैचवर्क कराए, लेकिन काम इतना घटिया था कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। पैचवर्क उखड़ा और बजरी बिखर गई। गड्ढों में बारिश का पानी भरा तो सफर खतरे भरा हो गया।
ये है हाल
मढ़ीनाथ मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर गड्ढों में पानी भर गया है। कोहाड़ापीर जाने वाला पूरा मार्ग खराब हालत में है।
गंगा के कछलाघाट से कांवड़िये करगैना होते हुए नाथनगरी में प्रवेश करते हैं। पैचवर्क उखड़ गया और गड्ढे हो गए हैं।
दूल्हे मियां मजार के सामने सड़क पर जलभराव है। अगर कोई वाहन गुजरता है तो अगल बगल वालों पर छींटे पड़ते हैं।
वनखंडीनाथ मंदिर के रास्ते पर गड्ढे थे। उसमें गिट्टी डालकर गड्ढे भरे गए थे। अब गिट्टी उखड़ी तो गड्ढे हो गए।
किला की रेलवे क्राॅसिंग के पास पैचवर्क उखड़ने से हालात बिगड़ गए। लोक निर्माण विभाग ने हाल में ही पैचवर्क कराया था।


अनुपम कॉलोनी, हजियापुर, बांसमंडी में जलभराव
बांसमंडी, हजियापुर समेत कई निचले इलाकों में बारिश से जलभराव हो गया। आवाजाही प्रभावित रही। बारिश से पहले जलभराव से निवटने के उपाय किए गए होते तो ऐसा नहीं होता। अनुपम कॉलोनी में आने जाने में लोगों को दिक्कत आई।
विज्ञापन



कार पर गिरी पेड़ की डाल, यातायात रहा प्रभावित
बरेली। सेटेलाइट से पीलीभीत मार्ग पर पवन विहार के पास मुख्य सड़क पर बृहस्पतिवार को पेड़ की डालें गिर गईं। एक डाल कार पर गिरी तो छत पिचक गई। आसपास के लोगों ने डाल को हटवाया तब यातायात सुचारू हो पाया।



कोट- कुछ स्थानों पर पैचवर्क के बाद बारिश में फिर से गड्ढे हो गए हैं। मौसम खुलते ही उन मार्गों पर फिर से पैचवर्क कराएंगे। नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग


ट्रांसफार्मरों के चारों ओर तिरपाल लगा रहे बिजलीकर्मी

फोटो-

बरेली। कांवड़ियों को करंट से बचाने के लिए ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बिजलीकर्मी तिरपाल लगा रहे हैं। इससे पहले बिजली लाइन के खंभों पर पन्नी बांधी गई ताकि कहीं से अर्थिंग होने पर करंट न लगे। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं को तार ऊंचे करने और खंभों तथा ट्रांसफार्मर को कवर करने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में अभियंताओं व कर्मचारियों की टीम लग गई। हर रोज इस कार्य की प्रगति की समीक्षा मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें