बरेली। मंत्रालय ने देश भर में 14 जनवरी से विशेष काउंटर खुलवाएं हैं। साथ ही अप्वाइंटमेंट कोटा 450 से बढ़ाकर 720 प्रतिदिन कर दिया, जिससे हज पर जाने वाले यात्रियों को आसानी से पासपोर्ट मिल सके। पासपोर्ट अधिकारी राम सिंह ने बताया कि मंत्रालय से मिले निर्देश पर पहला मेला शनिवार को आयोजित कराया गया। मेले में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आवेदन मांगे गए थे। कुल 337 आवेदन मिले। इसमें हज और सामान्य श्रेणी भी शामिल है। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि 45 लोगों के अभिलेख अधूरे थे, इसलिए अगली तिथि दे गई और 264 आवेदनों पर पासपोर्ट स्वीकृत कर दिए गए। बताया जाता है कि आवेदकों की बेरुखी को देखते हुए अगले सप्ताह मेला नहीं लगेगा।