फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंडिगो के बुकिंग सिस्टम में गड़बड़ी से परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर डाउन होने से शनिवार को बरेली से बंगलूरू जा रहे यात्रियों को एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ा। उड़ान प्रभावित होने की आशंका भी थी, पर एयरपोर्ट पर आवागमन निर्धारित समय पर रहा।
विज्ञापन

इंडियो एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक तकनीकी खामी की जानकारी उन्हें यात्रियों द्वारा हुई। टिकट बुकिंग, एयरपोर्ट पर पैसेंजर चेक इन, टिकट कैंसिलेशन, बोर्डिंग पास हासिल करने से लेकर अन्य गतिविधियों में यात्रियों को दिक्कत हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों को तकनीकी खामी की जानकारी थी। लिहाजा, उन्होंने मैन्युअल चेक इन और बोर्डिंग पास आदि उपलब्ध कराए, ताकि एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 2:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंची और शाम 5:05 बजे बंगलूरू के लिए रवाना हो गई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें