फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसों में घटे रहे यात्री... आमदनी हो रही कम, खर्चा निकालना मुश्किल

Thu, 03 Aug 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बसों में इन दिनों यात्रियों की संख्या तेजी से घट रही है। इससे बरेली रीजन के चारों डिपो की आमदनी में भी काफी गिरावट आई है। इसके कारण रोडवेज बसों को खर्च निकला भी मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों ने कार्रवाई से बचने के लिए बसों में यात्रियों को बैठाने के लिए दो सहायक यातायात निरीक्षकों समेत चार लिपिकों और सात चालकों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बरेली रीजन में चार डिपो हैं। इनमें बरेली डिपो में 151, रुहेलखंड में 133, पीलीभीत में 110 और बदायूं में निगम की 136 बसें हैं। एक बस पर निगम का रोजाना औसतन 13,000 रुपये से ज्यादा खर्च जाता है। पिछले दिनों समीक्षा बैठक में एमडी मासूम अली सरबर ने बरेली रीजन के आरएम समेत एआरएम को प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश दिया था। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
इन दिनों लोड फैक्टर से ज्यादा खर्च हो रहा है। ऐसे में आरएम दीपक चौधरी ने अलग-अलग रूटों पर ठहराव तय कर 13 अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सहायक यातायात निरीक्षक राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, बुकिंग क्लर्क कमलेश कुमार और प्रदीप सक्सेना दो शिफ्टों में सुबह छह से रात 11 बजे तक कौशांबी में रीजन की बसों में यात्रियों को बैठाएंगे।
विज्ञापन

निर्धारित प्रारूप पर बस नंबर, चालक-परिचालक का नाम और बस में बैठाए गए यात्रियों की संख्या दर्ज कर सहायक संख्या अधिकारी राजेश पाठक को प्रतिदिन सूचना देंगे। सहायक संख्या अधिकारी दिनभर की सूचनाएं उच्च अधिकारियों को भेजने का काम करेंगे।

चालक-परिचालकों के उत्पीड़न से बढ़ी समस्या
पिछले कुछ समय से चालक-परिचालकों का उत्पीड़न बढ़ गया है। इसको लेकर लगातार शिकायतें भी आ रही हैं। परेशान चालक-परिचालक प्रवर्तन दलों के साथ मारपीट भी करने लगे हैं। दरअसल, बारिश के कारण बस अड्डों पर गंदगी और कीचड़ से बुरा हाल है। कई बसाें की छतों से पानी भी टपकता है। कई बार खटारा बसें रास्ते में खड़ी हो जाती हैं। अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। चालक-परिचालकों की शिकायतों पर सुनवाई नहीं होती।




यहां की गई अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती
बरेली-रामपुर-मुरादाबाद रोड पर फतेहगंज पश्चिमी, बरेली-बदायूं रोड पर देवचरा, भमोरा, घटपुरी, बरेली-शाहजहांपुर रोड पर फरीदपुर, टिसुआ, फतेहगंज पूर्वी, बरेली-हल्द्वानी रोड पर भोजीपुरा, पुलभट्ठा, बदायूं-सहसवान-नरौरा रोड पर उझानी, मुजरिया, नगरिया, बदायूं-दातागंज-बिसौली रोड पर गुलड़िया, डहरपुर, सैदपुर, मुड़िया, बरेली-पीलीभीत रोड हाफिजगंज, ललोरी खेड़ा, पीलीभीत-टनकपुर रोड न्यूरिया, मझोला, वनबसा प्वाइंट निर्धारित किए हैं। यहां क्रमश: अक्षम घोषित चालक जय किशन, विपिन कुमार, सुनील कुमार, विमल कुमार, सुशील सिंह, धीर सिंह, मदनमोहन और बुकिंग क्लर्क प्रदीप वाजपेयी, शांति प्रसाद बसों में यात्रियों को बैठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें