फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री का ट्वीट: नाम की सुपरफास्ट, किराया ज्यादा, सर्विस घटिया; रेलवे का जवाब- असुविधा के लिए खेद है

Sat, 03 Jun 2023 05:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

एक यात्री ने ट्वीट किया कि सिर्फ नाम की सुपर फास्ट, किराया ज्यादा, सर्विस घटिया, यात्री परेशान, कुछ करिए श्रीमान। यात्री ट्रेनों में भीड़ और लेटलतीफी को लेकर लगातार इसी तरह के ट्विट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
यात्री ने ट्वीट पर कसा तंज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में भीड़ और लेटलतीफी की कंट्रोल रूम में लगातार शिकायतें आ रही हैं। शिकायतों पर डीआरएम ऑफिस की ओर से आश्वासन भी दिया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की समस्या खत्म नहीं हो रही। रोजाना मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड में ही 40 से 50 शिकायतें अलग-अलग माध्यमों से दर्ज कराई जा रही हैं। ट्विटर और रेल मदद पर शिकायतों की झड़ी लग रही है।

विज्ञापन


अप्रैल के पहले सप्ताह से मई के अंतिम सप्ताह तक ट्रेनों के संचालन का बुरा हाल रहा। दो महीने में 10 मेगा ब्लॉक के दौरान 120 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं। बड़ी संख्या में ट्रेनों को रूट और समय बदल कर भी चलाया गया। समर सीजन में इससे यात्रियों के सामने संकट बना रहा। 

28 मई को 6:30 घंटे के मेगा ब्लॉक के बाद ट्रेनों का संचालन कुछ हद तक सामान्य हुआ है, लेकिन यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण कोचों में क्षमता से तीन-चार गुना ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। रेलवे अधिकारिक रूप से आरक्षित श्रेणी के 78 सीट के कोच में आरक्षित 78 और 200 वेटिंग टिकट जारी कर रहा है। ऐसे में ट्रेनों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

यात्री ने ट्वीट कर कसा तंज 

12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट के कोच नंबर बी-1 की सीट नंबर 54 में यात्रा कर रहे विश्वजीत दुबे नाम के यात्री ने ट्रेन की स्थिति को लेकर तंज कसते हुए जो ट्वीट किया है उसे यात्री री-ट्विट कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर रेलवे, डीआरएम लखनऊ, डीआरएम मुरादाबाद को लिखा है कि सिर्फ नाम की सुपर फास्ट, किराया ज्यादा, सर्विस घटिया, यात्री परेशान, कुछ करिए श्रीमान। यात्री ट्रेनों में भीड़ और लेटलतीफी को लेकर लगातार इसी तरह के ट्विट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

चेकिंग से भी हल नहीं हो रही समस्या

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ की शिकायतों के बीच चेकिंग भी की जा रही है, लेकिन बड़ी संख्या में वेटिंग टिकट होने के कारण समस्या हल नहीं हो रही। डीआरएम मुरादाबाद की ओर से ट्रेनों को मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर में रोककर चेक कराने की बात भी कही जा रही है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि चेकिंग के दौरान कोच में वेटिंग और काउंटर टिकट के साथ यात्री यात्रा कर रहे हैं। एसी कोचों में अतिरिक्त यात्रियों के पास पेनाल्टी टिकट है। ऐसे में उनको कोच से उतारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

रेलवे की एक ही जवाब 

रेल मदद, ट्विटर समेत अन्य माध्यमों से ट्रेनों की लेटलतीफी और भीड़ को लेकर आने वाली ज्यादातर शिकायतों को लेकर डीआरएम कार्यालय की ओर से एक ही जवाब दिया जा रहा है कि असुविधा के लिए खेद है। डीआरएम कार्यालय की ओर से दिए जा रहे तर्क भी यात्रियों को पसंद नहीं आ रहे। 22355 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट में यात्रा कर रहे अविनाश राय नाम के यात्री ने लिखा है कि एक तरफ प्रधानमंत्री देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने को अग्रसर हैं और दूसरी ओर भारतीय रेलवे समय की कीमत नहीं समझ रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें