फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पाटिलपुत्र एक्सप्रेस में झारखंड के यात्री को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जहरखुरान ने पाटिलपुत्र एक्सप्रेस में झारखंड के यात्री को नशीले चिप्स खिलाकर लूट लिया। जंक्शन पर जीआरपी ने उसे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। झारखंड के जिला गोड्डा के थाना बेल बड्डा के गांव दरियापुर निवासी रामदास चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता है। वह सोमवार रात 9:30 बजे घर जाने के लिए पाटिलपुत्र एक्सप्रेस में सवार हुआ था। रात एक बजे जीआरपी को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन के जनरल कोच में एक यात्री बेहोशी की हालत में है। ट्रेन के तड़के 4:20 बजे बरेली पहुंचने पर जीआरपी ने उसे ट्रेन से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर रामदास ने बताया कि कोच के एक यात्री ने उससे जान-पहचान कर ली। उसको चिप्स खिला दिए। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसका बैग लूट लिया। बैग में खाने-पीने का सामान चार हजार छह सौ रुपये नकद और मोबाइल आदि था। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें