बरेली। बरेली इज्जतनगर रेल मंडल मंगलवार से साधारण टिकट वाली चार ट्रेनें चलाएगा। जिसमें मुरादाबाद-काठगोदाम पैसेंजर (05364 अप और डाउन) और लालकुआं-काशीपुर पैसेंजर (05383 अप और डाउन) हैं। अब मंडल की कासगंज-लालकुआं-रामनगर सेक्शन पर कई ट्रेनें चल चुुकी हैं। सोमवार को लालकुआं-कासगंज पैसेंजर (05369अप/05370डाउन), कासगंज-लालकुआं पैसेंजर (05381 अप/05382 डाउन) और कासगंज बरेली सिटी पैसेंजर (05397/05398 डाउन) ट्रेनें शुरू हो गईं। जिसमें करीब चार सौ यात्रियों ने सफर किया। हालांकि टिकट की कीमतों को लेकर यात्रियों में आक्रोश है।