यूपी बोर्ड की ओर से मंगलवार को रिजल्ट आने के बाद ग्रीवांस सेल का गठन कर हेल्पलाइन नंबर 8218348181 जारी किया गया था। बुधवार सुबह 10 बजे से परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने हेल्पलाइन नंबर पर सवाल-जवाब किए।
यूपी बोर्ड की ओर से मंगलवार को रिजल्ट आने के बाद ग्रीवांस सेल का गठन कर हेल्पलाइन नंबर 8218348181 जारी किया गया था। बुधवार सुबह 10 बजे से परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने हेल्पलाइन नंबर पर सवाल-जवाब किए। आप भी यदि परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं हैं तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से प्रशासनिक अधिकारी आपके सवालों का जवाब देंगे। नीचे दिए गए मामलों में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के नाम निजता की दृष्टि से बदले गए हैं।
विज्ञापन
सवाल : हाईस्कूल की परीक्षा में कई विषयों में मेरे नंबर अपेक्षा से काफी कम हैं। मुझे संशय है कि कॉपी ठीक से नहीं जांची गई है? - आदित्य, राजेंद्रनगर
जवाब : आप स्क्रूटनी के लिए 19 मई तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र की दर से शुल्क राजकीय कोषागार में चालान के रूप में जमा करना होगा।
विज्ञापन
सवाल : मैंने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पांच विषयों में मेरे अंक ठीक है, लेकिन अंग्रेजी में फेल हो गया हूं। मैं इस आधार पर फेल ही माना जाऊंगा क्या? -राघवेंद्र, सुभाषनगर
जवाब : बोर्ड की ओर से आपको पास ही माना गया है। चाहें तो सुधारात्मक परीक्षा दे सकते हैं।
सवाल : इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेरी परसेंटेज काफी कम आई है, कोई रास्ता है क्या? - शालिनी, पुराना शहर जवाब : आप स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकती हैं। अगर कॉपी में किसी प्रकार की गलती होगी तो दोबारा निरीक्षण में वह सुधारी जा सकती है।
सवाल : मैं हाईस्कूल की परीक्षा में दो विषयों में पास नहीं हो पाई हूं? क्या मैं फेल मानी जाऊंगी या कोई अन्य विकल्प भी है? - मीरा, साहूकारा जवाब : आप अगर दो विषयों में फेल हैं तो किसी एक विषय में आपको कंपार्टमेंट के जरिये पास किया जा सकता है। दूसरे विषय के लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। एक विषय में अगर कोई परीक्षार्थी फेल है तो बोर्ड की ओर से उसे पास माना गया है।
सवाल : इंटरमीडिएट में गणित में फेल हो गया हूं, क्या इसमें मुझे कंपार्टमेंट मिल सकता है? - अनिमेष, पुराना शहर
जवाब : यदि आप केवल एक ही विषय में फेल हैं तो आपको कंपार्टमेंट नहीं मिल सकता है। यह व्यवस्था दो विषयों में फेल परीक्षार्थियों के लिए है।
सवाल : मेरे बेटे के इंटरमीडिएट में गणित और रसायन विज्ञान में नंबर काफी कम हैं। उसे इन विषयों की दोबारा परीक्षा देने का मौका मिल सकता है क्या? - सविता, मढ़ीनाथ जवाब : नहीं, नंबर कम होने पर दोबारा परीक्षा का विकल्प नहीं मिलेगा। इस स्थिति में आप केवल स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकती हैं।