बरेली। मंडुवाडीह से काठगोदाम के बीच पार्सल स्पेशल गुड्स ट्रेन अब 25 अप्रैल तक चलेगी। पहले ट्रेन का संचालन 15 अप्रैल तक किया गया था। ट्रेन से लगातार व्यापारियों द्वारा माल बुक कराए जाने से रेलवे ने इस ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई है। इस ट्रेन के लिए वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली, रामपुर, रुद्रपुर सिटी, लालकुआं, काठगोदाम आदि स्टेशनों से पार्सल बुक कराने की सुुविधा उपलब्ध है। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने व्यापारियों से विशेष पार्सल गुड्स ट्रेन से सामान मंगाने एवं भेजने के लिए इस सुविधा का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। संवाद