फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में सड़क पर मगरमच्छ देख ग्रामीणों की उड़ी नींद, गांव में फैली दहशत

Thu, 27 Jul 2023 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बहेड़ी थाना क्षेत्र के आमडंडा गांव में बुधवार रात ग्रामीण खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी ने सड़क पर मगरमच्छ रेंगता देखा। गांव में मगरमच्छ होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की नींद उड़ गई। 
विज्ञापन
गांव में मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के मौसम में जंगली जीव जंतु आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र में एक बार फिर मगरमच्छ आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। बहेड़ी थाना क्षेत्र के आमडंडा गांव में बुधवार रात सड़क पर मगरमच्छ देखा गया, जिसे देख ग्रामीण सहम गए। 

विज्ञापन


गांव में मगरमच्छ के घुस आने की दहशत से लोगों की नींद उड़ गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया। 

देवरनियां क्षेत्र में देखा जा चुका है मगरमच्छ 

देवरनियां क्षेत्र में 10 जुलाई को गांव शाहपुर डांड़ी के सामने हसनपुर माइनर (नहर) के पास एक मगरमच्छ खेतों की ओर आ गया था। उसे देखकर धान लगा रहे किसानों के रोंगटे खड़े हो गए थे। वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें