70 लाख रुपये जमा कराए, शेष कर देयता की जांच जारी
एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि जांच में अब तक मिले तथ्यों के आधार पर व्यापारी पर वार्षिक दो करोड़ रुपये कर देयता की पुष्टि हुई। कारोबारी ने भी अपनी गलती स्वीकारी। बृहस्पतिवार को जांच के बाद टीम ने कारोबारी से 70 लाख रुपये मौके पर जमा कराए। अभी और कितनी कर देयता हो सकती है, इस संबंध में टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है।