फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ेरा का इनामी स्मैक तस्कर वाजिद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। पढ़ेरा गांव का स्मैक तस्कर वाजिद उर्फ खन्ना 11 महीने से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। फरीदपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को फरीदपुर पुलिस ने वाजिद को ढकनी नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 60 ग्राम स्मैक और तीन सौ रुपये बरामद हुए हैं। वाजिद उर्फ खन्ना के खिलाफ फरीदपुर थाने में 13 मार्च, 2021 को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उस वक्त नाजिर खां को स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया गया था, जबकि वाजिद उर्फ खन्ना भाग गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें