फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक अक्तूबर से धान खरीद होगी शुरू, पोर्टल पर कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वर्ष 2024-25 खरीफ विपणन मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये और ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति किंव्टल निर्धारित किया गया है। किसानों की सहूलियत के लिए विभाग ओर से चलाए जा रहे पोर्टल पर पंजीकरण भी शुरू हो गए है। जिससे समस्या होने पर समय रहते उनका निस्तारण हो सके। किसान जनसेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते है, जिससे धान विक्रय करने से पहले उपजिलाधिकारी से सत्यापन कराया जा सके। पंजीकरण में उन्हीं नंबरों का प्रयोग करे। जो उनके बैंक खाते व आधार से लिंक हो। किसी तरह की समस्या होने पर क्षेत्र के विपणन निरीक्षक या फिर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001800150 पर जानकारी ले सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें