फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी नंबर लगे ओवरलोड डंपर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। चालान से बचने के लिए फर्जी नंबर पर दौड़ रहे एक ओवरलोड डंपर को देवरनियां पुलिस ने पकड़ा है। देवरनियां के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह कोतवाली गेट पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उत्तराखंड के बाजपुर से आ रहे बजरी से भरे ओवरलोड डंपर को पकड़ लिया। जालसाजी कर डंपर के आगे लिखे नंबर 3330 को काले रंग के टेप से 8330 कर दिया था। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने आरटीओ को सूचना दी। पकड़े गए डंपर को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने छह अन्य वाहनों को भी बालू खनन में सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें