पीलीभीत। शहर में नौ जगह हुईं चोरियों के बाद शुक्रवार रात जब चौकियों का हाल देखा गया तो दस बजे से पहले ही चौकियां सन्नाटे में नजर आईं। एक होमगार्ड तक वहां नजर नहीं आया।
छतरी चौराहे पर बना पिंक बूथ शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे बंद मिला। शहर में घुसते ही सुनगढ़ी थाने की असम चौकी पड़ती है। रात नौ बजे असम चौकी पर भी कोई नहीं दिखा। इसी तरह 9:30 बजे जब कोतवाली क्षेत्र की खकरा चौकी पर पहुंचे तो यहां भी कोई नहीं मिला। 9:45बजे सिविल लाइंस चौकी पर भी सन्नाटा पड़ा था। चौकी तो छोड़िए आवासीय भवन में भी ताला पड़ा हुआ था। हाल यह कि रात दस बजे से पहले ही चौकियों पर सन्नाटा पसर जाता है। संवाद