फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज के बेड़े से बाहर होंगी 15 साल पुरानी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन ने 15 वर्ष या इससे अधिक पुरानी रोडवेज बसों को स्क्रेप करने का आदेश दिया है। बरेली और रुहेलखंड डिपो में ऐसी बसों की संख्या करीब सौ है। आरएम दीपक चौधरी ने पीलीभीत और बदायूं से भी पुरानी बसों के बारे में सूचना मांगी है।
विज्ञापन

बरेली परिक्षेत्र में बरेली के अलावा रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो आते हैं। काफी समय से इन डिपो के बेड़े में नई बसों को शामिल नहीं किया गया है। समय-समय पर दो-चार बसें शामिल कर काम चलाया जा रहा है। लबे अर्से से रोडवेज की पुरानी बसों की नीलामी भी नहीं हुई है। बदायूं में 35 और पीलीभीत में 24 बसें नीलामी की श्रेणी में हैं।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की ओर से आदेश मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर पुरानी बसों की सूची बनाई जा रही है। बरेली परिक्षेत्र के आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि सभी डिपो से पुरानी हो चुकी बसों की सूची मांगी है। पुरानी बसों को बेड़े से बाहर कर नई बसें शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें