रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी के दूसरे सेमेस्टर, चौथे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ ही बीएड की परीक्षाएं भी मई के दूसरे हफ्ते में होंगी। एलएलबी और बीएड परीक्षा के संदर्भ में बरेली कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि बाहरी कॉलेजों का परीक्षा केंद्र उनके यहां नहीं बनाया जाएगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय को भी पत्र लिख दिया गया है। बरेली कॉलेज में मई के पहले सप्ताह से और जुलाई के पहले सप्ताह तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इस बीच एलएलबी और बीएड की परीक्षाएं होनी हैं। इसकी वजह से कक्ष निरीक्षकों की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाएगी। बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव की ओर से कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्या को पत्र भी लिख दिया गया है।