फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा जन आरोग्य योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अब अंत्योदय कार्ड धारकाें को भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से कार्ड धारकों की सूची मांगी है। ।
विज्ञापन

अब तक प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिल रहा था। वंचित रहे लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में चयन कर लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य किसी को लाभ नहीं दिया जा रहा है। अब भारत सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के समान ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। शासन ने इसके लिए सीएमओ को ऐसे कार्ड धारकों डाटा भेजने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि शासन से मिले निर्देश पर डाटा तैयार होने के बाद लाभ देने के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें