बरेली। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर संघ के मंडलीय कार्यकारिणी चुनाव में राम बाबू यादव अध्यक्ष चुने गए हैं। अनूप कुमार निगम सचिव पद पर जीते हैं। मंडलीय संयोजक एसपी अग्निहोत्री ने बताया कि चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर राम भवन, उपाध्यक्ष पद पर मुनीर खां, विवेक माथुर वित्त सचिव और मनोज कुमार प्रचार सचिव चुने गए हैं।