बरेली। तहसील सदर के भवनों का निर्माण पूरा करने के लिए 5.10 करोड़ का रिवाइज एस्टीमेट स्वीकृत हो गया है। शासन ने इसके लिए कार्यदायी संस्था से संशोधित बजट की अतिरिक्त धनराशि प्राप्त करने के लिए खर्च धनराशि का ब्योरा मांगा है। इस कार्ययोजना के संशोधित बजट की अतिरिक्त 1.70 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति शासन ने 30 अक्तूबर को जारी कर दी है। यह धनराशि जारी करने के लिए अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राम सिंहासन प्रेम ने राज्य निर्माण सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक से अनावासीय भवनों के लिए अब तक खर्च हुई धनराशि का ब्योरा और उपभोग प्रमाणपत्र मांगा है।