बरेली। पति से अलग होने के बाद पत्नी ने मंडलीय अधिकारियों से गुजारा भत्ता देने की गुहार की है। मामला इज्जतनगर रेल मंडल वाणिज्य अनुभाग का है। लंबे समय से वाणिज्य अधिकारी का पत्नी से मनमुटाव चल रहा है। इससे वह चार साल की बेटी को लेकर अलग रेलवे गेस्ट हाउस में रहने लगीं। बताया जाता है महिला अधिकारी की तीसरी पत्नी हैं। रेलवे अधिकारियों को जानकारी होने पर उन्होंने गेस्ट हाउस छोड़कर एक कमरा किराए पर ले लिया। महिला ने 25 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने की गुहार रेलवे अधिकारियों से की है।