फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने हमलाकर युवक को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। श्मशान में भाभी की चिता देखने गए युवक का गांव के ही नशेड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। सीबीगंज के गांव मथुरापुर के वेदप्रकाश के भाई चरन सिंह की पत्नी सुखदेई का शनिवार को निधन को हो गया था। गांव के ही श्मशान में परिवार वालों ने अंत्येष्टि की। रात करीब साढ़े नौ बजे वेदप्रकाश श्मशान में भाभी की चिता देखने गया था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही नशे में धुत एक व्यक्ति ने उसे लाठी से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर यूपी-100 भी पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग गया। वेदप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है, लेकिन अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें