बरेली। कनिष्ठ नेतृत्व अकादमी में सोमवार को सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सामरिक दक्षता और संस्थान के सुचारू रूप से परिचालन के उद्देश्य पर गोष्ठी का आयोजन सेना प्रशिक्षण कमान के संरक्षण में किया गया। सेमीनार में लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहन्थी, अति विशिष्ठ सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफीसर कमांडिंग, उत्तर भारत एरिया मेजर जनरल विनोद शर्मा, मेजर जनरल जनरल स्टाफ, डाक्ट्रेन ब्रांच, सेना प्रशिक्षण कमान और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। मेजर जनरल डीपी पांडेय विशिष्ठ सेवा मेडल, एडिशनल डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ पब्लिक इंफार्मेशन, मेजर गौरव आर्य सेवानिवृत्त, रक्ति टंडन साइबर एक्सपर्ट ने विचार रखे। सेमिनार में सोशल मीडिया का प्रयोग और इनकी चुनौतियों के बारे में बताया गया।