फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमू ने फूंका नीति आयोग का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

एनई रेलवे मजदूर यूनियन
ने मनाया काला दिवस
बरेली। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के आवाहन पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन की सभी शाखाओं ने काला दिवस मनाकर नीति आयोग का पुतला फूंका। एआईआरएफ 50 स्टेशन और डेढ़ सौ ट्रेनों के निजीकरण का चौतरफा विरोध कर रहा है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि स्टेशनों और ट्रेनों को निजी हाथों में देने के फैसले से फेडरेशन ने जबरदस्त आंदोलन का मन बनाया है। मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि देश में रेल कर्मचारियों ने एक साथ काला दिवस मनाया है, इसका असर जल्द देखने को मिलेगा। प्रदर्शन करने वालों में परवेज आलम, रईस अहमद, मालती नेगी, जाफरा बेगम, मरयम, राजी शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें