बरेली। देश के इन्फोटेनमेंट चैनल एपिक टीवी पर होने वाले शो एपिक आईक्यू चैलेंज में जीआरएम स्कूल के दो छात्रों का चयन किया गया है। एपिक आईक्यू चैलेंज शो एपिक टीवी पर आज से एक क्विज प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। जिसमें देशभर के विभिन्न स्कूलों के छात्र भाग लेंगे। जीआरएम स्कूल से नवीं कक्षा के दो छात्र कुशाग्र और सिद्धार्थ की जोड़ी प्रदेश व जिले का प्रतिनिधित्व करती नजर आएगी। ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से छात्रों का चयन हुआ। स्कूल के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली एवं प्रधानाचार्य आरएस रावत ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।