फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से पीएम से मिलने निकले बाराबंकी के तारिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छ भारत अभियान, पॉलिथीन, नशामुक्त देश, जंगल और पर्यावरण बचाओ का संकल्प लेकर बाराबंकी के गांव बसारा के मोहम्मद तारिक उर्फ राहुल खान पीएम मोदी से मिलने के लिए साइकिल से ही निकल पड़े हैं। अपने गांव को मॉडल गांव बनाने का सपना लेकर वह निकले हैं। बाराबंकी के बाद लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर होते हुए वह मंगलवार को बरेली पहुंचे। यहां लोगों को अपने संकल्पों से अवगत कराया। मोहम्मद तारिक ने बताया कि वह पिछले दस साल से अपने गांव में जागरूकता की मुहिम चलाकर गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने में लगे हैं। जन प्रतिनिधियों के माध्यम से उन्होंने अपनी बात पीएम मोदी तक पहुंचाई है। इसी का संकल्प लेकर वह अपने घर से साइकिल से ही निकल पड़े हैं। बरेली से के बाद वह रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे और पीएम मोदी से मिलने की कोशिश करेंगे। रास्ते में लोगों को अपनी मुहिम से जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें