बरेली। सिविल लाइंस में हुई नेशनल पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक में ईसाई समाज की नजूल और ट्रस्टी संपत्तियों पर कब्जे का विरोध किया गया। तय हुआ कि इस संबंध में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल नौ सितंबर को डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. संजय एंथोनी ने, संचालन मुकेश लॉरेंस ने किया। इस मौके पर अनामिका एंथोनी, हरि प्रकाश मेनन, जॉनसन चरन, अमित डेविस, नरेंद्रपॉल आदि मौजूद रहे।