बरेली। प्रयागराज में कुंभ मेला खत्म होने के बाद अप्रैल में बरेली ट्रैफिक पुलिस को नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाने वाली एक गाड़ी मिली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस गाड़ी पर किसी चालक की तैनाती नहीं है। इस कारण सरकारी गाड़ी पुलिस लाइन में खड़ी रहती है। जबकि ठेकेदार के पास नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां उठाने के लिए दो गाड़ियां हैं, जो रोजाना दौड़ती दिखती हैं।