बरेली। कवि किशन सरोज की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उन्हें इज्जतनगर मंडल के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। मंगलवार को उन्हें डीडीपुरम के गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पुत्र सचिन ने बताया कि उसके पिता आईसीयू में भर्ती हैं।