बरेली। मोहनपुर नकटिया में स्लाटर हाउस के विरोध में हिंदू शक्तिदल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसीएम फर्स्ट रोहित यादव ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों का स्लाटर हाउस के पास जानवरों का खून नाली में बहा दिया जाता है। स्लाटर हाउस से निकलने वाली बदबू से आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। इससे बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी रहती है। इस मौके पर वीरेंद्र पाल गुप्ता, विनोद मिश्रा, नितिन सागर, अमित पांडेय, शिवओम शास्त्री, संजीव कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।