बरेली। हयूमेन राइट प्रोटेक्शन और सोशल वेलफेयर डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से शनिवार को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मेें ‘मोदी अमित शाह आर्ट कंपटीशन’ का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कू लों के 5 सौ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अरुण कुमार का स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर कांति कपूर कॉलेज और डॉ. सुशीला गिरीश इंटर कॉलेज को सम्मान से नवाजा गया। जानकारी अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार सक्सेना ने दी।