बरेली। हाईटेंशन लाइनें गिरने से शहर में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग लापरवाही बरतने से नहीं चूक रहा। इसके चलते इज्जतनगर क्षेत्र के गांव भगवान पुर धीमरी में शनिवर सुबह चारा खा रही एक भैंस के ऊपर हाई टेंशन लाईन टूट कर गिर पड़ी। भैंस मालिक मदनलाल भैंसों को चराने खेत में लेकर गए थे। उनके मुताबिक लाइन में अचानक से तेज स्पार्किंग हुई और वह टूट कर गिर भैंस पर गिर पड़ी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत में चर रहे बाकी जानवर इसकी चपेट में आने से बच गए। मदनलाल के भतीजे देवेंद्र सिंह ने इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।