बरेली। बकरीद और 15 अगस्त के मद्देनजर शासन के आदेश के बाद डीएम ने सभी अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा मंगलवार को नवाबगंज में होने वाले जिलास्तरीय समाधान दिवस के कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है। हालांकि दूसरी तहसीलों में समाधान दिवस के आयोजन कैंसिल नहीं हुए हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के बाद सभी अधिकारियों को सोमवार सुबह ड्यूटी पर वापस बुला लिया गया था। उनकी अध्यक्षता में होने वाले नवाबगंज समाधान दिवस के लिए अग्रिम तिथि की घोषणा जल्द होगी। सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं।