फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा के प्रदेश सचिव तारा सिंह सोलंकी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश सचिव तारा सिंह सोलंकी का रविवार शाम को निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। सुबह तबियत बिगड़ने पर उन्हें निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। तारा सिंह सोलंकी पूर्व में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे। उनकी अंत्येष्टि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे सिटी श्मशान भूमि पर होगी। तारा सिंह सोलंकी के निधन पर पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। सोलंकी सच्चे समाजवादी थे और हमारे बहुत पुराने साथी थे, हम लोग मिले तो आज तक साथ ही रहे। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि तारा सिंह सोलंकी की कमी हमेशा खलेगी। निधन पर डॉ. मो खालिद, राजबाबू यादव, बेचे लाल गंगवार, चंद्रसेन सागर, रमेश बघेल, डॉ. रविंद्र यादव आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें