बरेली। शुक्रवार शाम एक शिकायत मिलने पर एफएसडीए अधिकारी भगवती प्रसाद और प्रमोद कुमार फिनिक्स मॉल स्थित हंगर प्वाइंट पहुंचे। उन्होंने यहां पर पेस्ट्री और पेटीज के नमूने लिए। बताया जाता है कि पेस्ट्री में नकली क्रीम का इस्तेमाल होता पाया गया। पेटीज में भी संदिग्ध सामग्री प्रयुक्त होती दिखी। ज्यादा दुकानों पर ऐसी ही पेस्ट्री और पेटीज बिकती हैं, लेकिन एफएसडीए अधिकारी इनकी ओर झांकते भी नहीं हैं।