बरेली। राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि ज्ञापन में प्रधानमंत्री से नाई जाति पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में नाई जाति को एससी-एसटी में शामिल करने की मांग की गई है। बताया पिछले दिनों नालंदा, बरेली में गुलड़िया, हुसैनपुर, देवरनिया, बदायूं, जैसलमेर में नाई जाति के लोगों पर हमले हो चुके हैं। ऐसे में पीड़ित को 20 लाख रुपये मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी, एससी एसटी में नाई जाति शामिल करने की मांग की गई है।