फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तैयारी में जुटे दरगाह से जुड़े संगठन, बांटी जिम्मेदारी

Fri, 01 Sep 2023 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 10 से 12 सितंबर तक होने वाले उर्स-ए-रजवी की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को बैठकों का दौर जारी रहा। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठनों ने अपने वालेंटियर्स को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उर्स के दौरान टीटीएस, जमात रजा मुस्तफा व आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के वालेंटियर्स व्यवस्था संभालेंगे। जायरीन की खिदमत की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर रहेगी।
विज्ञापन

उर्स में लगेंगे 1,100 वालटियर्स
तहरीक-ए-तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) की ओर से इस्लामिया मैदान पर होने वाले कार्यक्रम के इंतजाम के लिए उलमा और पदाधिकारियों की बैठक मदरसा मंजर-ए-इस्लाम में हुई। दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां ने उर्स को सकुशल संपन्न कराने के लिए 1,100 वालेंटियर्स को जिम्मेदारी सौंपी है। सज्जादानशीन अहसन मियां ने कहा कि सभी लोग पूरी जिम्मेदारी के साथ तैयारियों में जुट जाएं, ताकि उर्स में आने वाले जायरीन को परेशानी न हो। बैठक में मुफ्ती सलीम नूरी, मौलाना डॉ. एजाज अंजुम, मुफ्ती सैयद कफील हाशमी, मुफ्ती जमील खान, मौलाना अख्तर, नासिर कुरैशी, शाहिद नूरी, अजमल नूरी, परवेज नूरी आदि मौजूद रहे।
चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेंगे रजाकार
कायद-ए-मिल्लत मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती और उर्स प्रभारी सलमान हसन खान की सदारत में मथुरापुर के इस्लामिक सेंटर में जमात रजा मुस्तफा की बैठक हुई। इसमें जामियातुर रजा में होने वाले उर्स में जिम्मेदारी निभाने के लिए लोगों ने पंजीकरण कराया। उर्स प्रभारी ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर रजाकार मौजूद रहेंगे। महासचिव फरमान मियां ने बताया कि इस बार अधिक संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। इस दौरान मौलाना शम्स, डॉ. मेहंदी हसन, मुफ्ती सैयद अजीमुद्दीन अजहरी ने भी सुझाव रखे। बैठक में चंदपुर, बानखाना, भगवंतापुर, फतेहगंज पश्चिमी व पूर्वी, आंवला, शाही व अन्य ब्रांच के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जायरीन की खिदमत पर होगा ध्यानऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी की ओर से नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी की सरपरस्ती में मलूकपुर में बैठक हुई। इसमें उर्स-ए-रजवी और उर्स-ए-अमीने शरियत में आने वाले जायरीन की खिदमत पर चर्चा की गई। मौलाना अदनान ने वालेंटियर्स से जायरीन की सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए कहा। जन सुविधा से जुड़े सरकारी विभागों से व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की मांग की। बैठक में मुफ्ती उमर रजा, हाफिज इमरान रजा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सलीम रजा, अब्दुल हलीम खान, अब्दुल लतीफ कुरैशी, मुशाहिद रफत, मुफ्ती इमरान रजा, जाबिर अली सहित उत्तराखंड आदि के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें