फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सप्लाई लाइन में पंप से पानी खींचने वालों को नोटिस देने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को जल जीवन मिशन (हर घर जल) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम कुमकुम गंगवार ने डीएम को बताया कि गांवों पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है, लेकिन कुछ स्थानों पर लोग सप्लाई लाइन में पंप लगाकर पानी खींच लेते हैं। इससे आगे की आपूर्ति बाधित हो रही है। डीएम ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जिन कर्मियों को सत्यापन कार्य के लिए भेजा जा रहा है, वह वास्तव में गए हैं या नहीं, इसे भी देखा जाए। अभियंता ने बताया कि जहां ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहां अस्थायी रूप से सीधे पंप के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है। डीएम ने रोड रेस्टोरेशन के कार्यों में और तेजी लाने को कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन ग्रामीणों ने पूर्व में जल कनेक्शन नहीं लिए थे और अब लेने के इच्छुक हैं तो उन्हें शीघ्र कनेक्शन दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें