बरेली। नगर सीलिंग भूमि पर अवैध कब्जेदारी समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले में मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा भी की है। डीएम ने सीलिंग की जमीन पर प्रत्येक कब्जेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। बैठक के बाद प्रभारी अधिकारी (सीलिंग)/एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने बताया कि डीएम ने बीडीए और राजस्व अधिकारियों को टीम गठित कर सीलिंग की भूमि को चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। टीमों के अधिकारी संबंधित सीलिंग भूमि का मौका मुआयना करेंगे और इस दौरान जहां जो अवैध कब्जे मिलेंगे, उन्हें बेदखल करने की कार्रवाई होगी। बैठक में बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी शामिल थे। संवाद