गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश
कोर्ट ने कहा कि सीओ कार्रवाई को बाधित और कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सीओ को गिरफ्तार कराकर कोर्ट में पेश करने के अलावा गवाही संभव नहीं है। कोर्ट ने एसएसपी भदोही को आदेश दिया है कि वह सीओ को अगली तारीख से पहले कार्यमुक्त करें, ताकि उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा सके। कोर्ट ने सीओ के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का भी आदेश दिया है। आदेश की कॉपी डीएम और एसएसपी बरेली को भी भेजने का आदेश दिया है।