फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैस एजेंसी पर अनियमितताओं की जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। कस्बा स्थित शिवम गैस एजेंसी पर अनियमितताओं और धांधली के आरोप में भाजपा नेता राघवेंद्र पाठक ने डीएम से मुलाकात करके शिकायत की। उन्होंने डीएम को बताया कि एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को सिलिंडरों की होम डिलीवरी नहीं दी जा रही। इस कारण उपभोक्ताओं को कतारों में लगना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं तक सिलिंडर नहीं पहुंचे लेकिन उनके रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखाई जा रही है। सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। इसपर कार्रवाई की मांग की। एजेंसी आबादी के बीच संचालित की जा रही है। इसके स्थानांतरण की भी मांग भी उठाई। डीएम ने डीएसओ को जांच का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन

-
मामला संज्ञान में है। रविवार को जांच कराई जाएगी।
- मनीष कुमार सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें