फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाफिजगंज व कैंट इंस्पेक्टर की प्रारंभिक जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शून्य दुर्घटना जिला कार्यक्रम के तहत भोजीपुरा थाने की टीम ने एसएसपी से 25 हजार का इनाम झटका तो कई थानों का काम इस दिशा में बिल्कुल धड़ाम दिखा। सड़क दुर्घटनाएं और मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ने के कारण हाफिजगंज व कैंट के थाना प्रभारी के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। नबावगंज, देवरनियां, बहेडी़, फतेहगंज पूर्वी और इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च में हादसों, मृतक और घायलों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन सभी थाना प्रभारियों से एसएसपी ने स्पष्टीकरण मांगा है और टीम में तैनात सिपाहियों को अर्दली रूम का आदेश दिया है। बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी, कैंट और आंवला के थाना प्रभारियों से भी जवाब मांगा गया है। अलीगंज और शेरगढ़ में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं हैं। इनके प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें