फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफीम तस्कर को पकड़ा, 1.35 लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को अफीम एवं नकदी के साथ वांछित तस्कर को शाहपुर रोड से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 274 ग्राम अफीम, 1.35 लाख रुपये, फोन और स्पलेंडर बाइक बरामद किए हैं। उपनिरीक्षक रामकिशन लहरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अरशद निवासी गांव गोगई थाना मीरगंज बताया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि वह बड़ा तस्कर है। उसे पिछले दिनों देहरादून में 10 लाख नकद और अफीम के साथ पकड़ा गया था। वह मीरगंज में भी वांछित चल रहा है। उसका एक भाई नोटों की हेराफेरी करते हुए दिल्ली में पकड़ा गया, जो अभी भी दिल्ली जेल में बंद है। उसपर मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें